भारत के महान क्रकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आए और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की। ये युवा ऑलराउंडर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएगा और फैंस उम्मीद करेंगे कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले।

Advertisement

पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान, अर्जुन ने बताया कि आखिर वो इतने शांत और संयमित कैसे रह पाते हैं? उनका जवाब सीधा और निजी था। अर्जुन ने बताया कि गोवा में उनके घर पर पांच कुत्ते हैं और उनके साथ समय बिताने से उन्हें आराम मिलता है और वो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। अर्जुन को अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना और उनके आस-पास रहना ही अच्छा लगता है।

Advertisement

इसके बाद अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या उनके ज़्यादातर दोस्त क्रिकेटर हैं, तो अर्जुन ने माना कि असल में ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके ज़्यादा दोस्त ऐसे नहीं हैं जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हों बल्कि उनके ज़्यादातर करीबी दोस्त क्रिकेट की दुनिया से बाहर के हैं। अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत आज यानि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और लखनऊ के फैंस उम्मीद करेंगे कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले और वो अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार