8 जून।  भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए अर्जुन तेंदुलकर का चयन किया गया है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स अब अर्जुन तेंदुलकर को भी भारत की जर्सी में देख सकेंगे। आपको बता दें कि भारतीय टीम 10 जुलाई को कोलंबो पहुंचेगी। जिसके बाद उसे 12 और 13 जुलाई को दो दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलना है। 

Advertisement

इसके बाद पहला चार दिवसीय मैच 16 से 19 जुलाई तक कटुनयकेक के चिला मैरियंस ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 जुलाई से हबनटोटा में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि एक तरफ जहां अर्जुन तेंदुलकर अंडर 19 क्रिकेट में अपना कमाल करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं दूसरी ओर एक बुरी खबर भी है।

 

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ भारत के अंडर 19 टीम और भारत ए टीम के कोच हैं। लेकिन जिस वक्त अर्जुन तेंदुलकर भारत की अंडर 19 टीम के लिए खेलेंगे तो उस दौरान राहुल द्रविड़ कोच के तौर पर उनके साथ श्रीलंका में मौजूद नहीं रहेंगे। 

ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौरान भारत ए की टीम इंग्लैंड दौरे पर होगी और राहुल द्रविड़ भारत ए टीम के साथ इंग्लैंड में मौजूद होगें। ऐसे में भारत की अंडर 19 टीम के लिए सहयोगी कोच की भूमिका डब्लू वी रमन निभाएंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार