10, दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने परफॉर्मेंस से चर्चा हासिल करेन में सफल रहे हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने असम के खिलाफ मैच में दूसरी पारी मं केवल 15 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी का ही नतीजा था कि मुंबई की टीम एक पारी और 154 रन से जीतने में सफल रही। अर्जुन तेंदुलकर ने असम की दूसरी पारी में दानिश अहमद, सौरव साहा, गुंजंडेका और विकेटकीपर अखिल कालिता का विकेट चटकाकर धमाल मचा  दिया।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदलकर की गेंदबाजी बल्लेबाजी से ज्यादा प्रभाव डाल रही है। अर्जुन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता है कि वो बेहद ही सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी  करते हैं और सबसे खास बात ये  है कि उनकी गेंदबाजी में तेजी भी होती है।

इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी परफॉर्मेंस से प्रभावित कर चुके हैं। आपको बता  दें कि जब कभी भी टीम इंडिया मुंबई में अभ्यास करती है तो अर्जुन भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से नेट अभ्यास करते हुए दिखाई पड़ते हैं। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार