Arshdeep Singh Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में महज़ 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने टिम सेफर्ट (06 गेंदों पर 07 रन) और ग्लेन फिलिप्स (43 गेंदों पर 70 रन) का बड़ा विकेट चटकाया। इसी के दम पर उन्होंने इतिहास रचा और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

अर्शदीप सिंह बने नंबर-1: सबसे पहले ये जान लीजिए 27 वर्षीय अर्शदीप भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो Team India के T20I के Champion Players में से एक हैं। उन्होंने ही भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट (101 मैचों में 148 विकेट) लिए हैं। खास बात ये है कि अब अर्शदीप India के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए हैं।

उन्होंने क्राइस्टचर्च टी20 में 2 विकेट लेकर साल 2026 में अपने 36 T20I विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इसी के दम पर भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है। भुवनेश्वर ने 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 37 विकेट चटकाए थे।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • अर्शदीप सिंह – 38 विकेट (2026)
  • भुवनेश्वर कुमार – 37 विकेट (2022)
  • अर्शदीप सिंह – 36 विकेट (2024)
  • वरुण चक्रवर्ती – 36 विकेट (2025)
  • अर्शदीप सिंह – 33 विकेट (2022)
  • अक्षर पटेल – 32 विकेट (2026)

वानिन्दु हसरंगा की बराबरी: अर्शदीप सिंह एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के पूर्ण सदस्य देशों के खिलाड़ी के तौर पर सर्वाधिक T20I विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा की बराबरी कर ली है। उन्होंने 2024 में 38 विकेट लिए थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट के टॉप पर आयरलैंड के जोशुआ लिटिल हैं। उन्होंने 2022 में 39 विकेट चटकाए थे।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट (Full Member टीमों के खिलाड़ी)

  • जोशुआ लिटिल – 39 विकेट (2022)
  • वानिंदु हसरंगा – 38 विकेट (2024)
  • अर्शदीप सिंह – 38 विकेट (2026)
  • भुवनेश्वर कुमार – 37 विकेट (2022)

मैच का हाल: क्राइस्टचर्च टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक इसके जवाब में भारत ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर संजू सैमसन (11 गेंदों पर 05 रन) और अभिषेक शर्मा (08 गेंदों पर  15 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार