आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। इस मैच में भारत को आखिरी 14 गेंद में एक रन चाहिए था और एक विकेट बचा हुआ था। भारत की तरफ से आखिरी बल्लेबाज के रूप में आये अर्शदीप सिंह को पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलना महंगा पड़ गया और श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। वहीं फैंस अर्शदीप और भारतीय बल्लेबाजों से काफी गुस्से में है और एक्स पर जमकर आलोचना कर रहे है। 

Advertisement

पारी का 48वां ओवर करने आये असलंका ने 5वीं गेंद स्टंप की ओर डाली। अर्शदीप ने इस गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन मिस कर गए। वहीं गेंद सीधे बैक लेग पर जाकर लग गयी। अंपायर ने एलबीडबल्यू आउट दे दिया लेकिन अर्शदीप ने DRS लिया जोकि उनके पक्ष में नहीं गया। अर्शदीप गोल्डन डक पर आउट हो गए और श्रीलंका मैच जीत गया। असलंका ने इससे पहले वाली गेंद पर शिवम दुबे को 25(24) के स्कोर पर आउट किया था। फैंस अर्शदीप से काफी गुस्से में है और एक्स पर जमकर आलोचना कर रहे है। कुछ फैंस के रिएक्शंस यहाँ नीचे दिए गए है। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन दुनिथ वेल्लालागे ने बनाये। उन्होंने 65 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 75 गेंद में 9 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 47.5 ओवर में 230 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने 57 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 43 गेंद में 2 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से हसरंगा और कप्तान चरित असलंका ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार