पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) ने बंगाल रणजी टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। अरुण लाल ने इसके पीछे की वजह स्वास्थ्य और निजी कारणों को बताया है। कुछ वक्त पहले अरुण लाल जमकर सुर्खियों में थे जिसके पीछे की वजह उनकी शादी थी। 66 साल के अरुण लाल ने करीब दो महीने पहले खुद से 28 साल छोटी लड़की युवती बुलबुल साहा के साथ दूसरी शादी की थी। इस बीच अब अरुण लाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं इसके पीछे की वजह उनकी शादी नहीं बल्कि क्रिकेट ही है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुण लाल ने मंगलवार को सचिव स्नेहाशीष गांगुली को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, अब तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी कैब की तरफ से इस मामले पर किसी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। लेकिन, इस बात की लगभग पुष्टि हो चुकी है कि अब अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।

Advertisement

अरुण लाल ने इस पूरे मामले पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'मैं बूढ़ा हो रहा हूं साल में 9 महीने क्रिकेट होता है और मैं थका हुआ हूं। किसी राज्य की टीम को कोचिंग देना आसान काम नहीं है। मैंने उनसे बस इतना कहा कि अब मैं जारी नहीं रख सकता। बंगाल टीम का भविष्य उज्ज्वल है। वे रणजी खिताब जीतेंगे इस बात पर मुझे पूरा भरोसा है।'

Advertisement

बता दें कि अरुण लाल 38 साल की बुलबुल के साथ लंबे समय से रिश्ते में थे। अरुण लाल की पहली शादी रीना से हुई थी और उनसे परमिशन लेने के बाद ही अरुण लाल ने दूसरी शादी की है। इस शादी के बाद अरुण लाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार