एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। स्टंप्स तक ऑस्ट्रलिया ने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के अर्धशतक की मदद से 45.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 130 रन बना लिए है। वहीं उनकी लीड 221 रन हो चुकी है और उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आपको बता दे कि इंग्लैंड आज तीसरे दिन पहले सेशन में ही 325 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड जब कल के स्कोर 278/4 से खेलने उतरी तो उन्होंने बचे हुए 6 विकेट 47 रन के अंदर खो दिए। कल के नाबाद बल्लेबाज हैरी ब्रूक अर्धशतक बनाते ही आउट हो गए। उन्होंने 68 गेंद में 4 चौको की मदद से 50 रन बनाये। इंग्लैंड की पूरी टीम 76.2 ओवरों में 325 के स्कोर पर सिमट गयी और ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिल गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लिए। उनके अलावा 2-2 विकेट जोश हेजलवुड और ट्रैविस हेड को मिले। एक-एक विकेट पैट कमिंस, नाथन लियोन और कैमरून ग्रीन को मिला।
वहीं डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में 63 (145) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। इस साझेदारी को जोश टंग ने वॉर्नर को 25(76) रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए तोड़ा। वहीं टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए है। टी ब्रेक के समय ख्वाजा 45(93) और मार्नस लाबुशेन 8(23) रन बनाकर खेल रहे थे।
आखिरी सेशन का खेल शुरू हुआ तो ख्वाजा और लाबुशेन ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 60 (96) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने लाबुशेन को आउट करते हुए तोड़ा। लाबुशेन ने 51 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके भी लगाए। वहीं जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 130 रन था और उनकी लीड 221 रन था तभी बारिश का आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। मैच जब रुका उस समय ख्वाजा 58(123) और स्टीव स्मिथ 6(24) बनाकर खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
Also Read: Live Scorecard
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।