ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एशेज में अपना पहला शतक पूरा करने पर खुशी जाहिर की है, लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदलने से वह दुखी हैं। लाबुशेन को एडिलेड ओवल में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 275 रन की जीत में 103 और 51 रनों की पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया अब पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से आगे है।

Advertisement

लाबुशेन ने मैच खत्म होने के बाद कहा "हमने इस टेस्ट मैच में अच्छा खेल दिखाया। अपना पहला एशेज शतक लगाने से मैं बेहद खुश हूं, लेकिन इसे एक बड़ी पारी में नहीं बदल सका।" बता दें कि लाबुशेन ने पहली पारी में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ 172 रन की साझेदारी की भी सराहना की।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा "डेवी भाई ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों पर दबाव डाला। मैंने भी दबाव बनाने की कोशिश की जिसमें टीम को फायदा मिला है।" लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर झाय रिचर्डसन और डेब्यू कर रहे नीसर पर की भी तारीफ की और कहा, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के स्थान पर दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार