आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से उनके कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर लिया था और बाद में उन्हें कप्तान भी बना दिया था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी थी। अब इस चीज पर गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। नेहरा ने कहा कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस में वापसी की इच्छा व्यक्त की थी। 

Advertisement

नेहरा ने कहा कि, "हार्दिक पांड्या उस टीम में वापस नहीं गए हैं जिससे बड़ा आश्चर्य हुआ है। वह इतने सालों तक उस टीम के लिए खेले, उन्होंने वहां वापस जाने की इच्छा जताई। हमारे मैनेजमेंट का नेचर ऐसा है कि, हम सोचते हैं कि कोई खिलाड़ी वहां जाना चाहता है, ठीक है। उन्हें खुश होना चाहिए और इसीलिए वह दोबारा वहां गए हैं। उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना मुश्किल है, लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।"

Advertisement

कोच आशीष नेहरा ने माना कि हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी ऑलराउंडर की जगह लेना बहुत मुश्किल है, साथ ही उन्होंने बताया कि टीम नए चेहरों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। हेड कोच ने कहा, "25 मेंबर्स का साइज होना एक लग्जरी है। हमें उमरजई जैसा शानदार ऑलराउंडर मिला, हमें शाहरुख खान भी मिले। हालांकि हार्दिक जैसे खिलाड़ी की भरपाई करना मुश्किल होगा जिसके पास इतनी प्रतिभा और इतना अनुभव है। जो है सो है। हमारे पास जो रिसोर्सेज हैं, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।"

उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि आप हार्दिक पांड्या जैसे किसी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट इतनी आसानी से ढूंढ सकते हैं। यहां आप ऑलराउंडर खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। शाहरुख खान प्योर बल्लेबाज हैं। हम बैकअप के लिए एक और बल्लेबाज चाहते थे। आपको यह याद रखना होगा कि आईपीएल में 25 लोगों की टीम है। आपके पास बैकअप तलाशने का विकल्प है।"

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार