5 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। एक मोबाइल लांच समारोह में पहुंचे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सभी क्रिकेट प्रशंसकों यह कहकर खुश कर दिया है कि आने वाले आईपीएल सीजन में खेलकर अपने पूरे जी-जान के साथ गेंदबाजी करूंगा। जहीर खान ने अपने बयान में कहा है कि मैं आशिष नेहरा की वापसी से काफी प्रभावित हुआ हूं। जिस तरह से आशिष नेहरा ने टीम इंडिया में वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है वो बेहद ही आसाधारण है। आशिष नेहरा के इस लड़ने की क्षमता का मैं कायल हो गया हूं।
गौरतलब है कि आईपीएल में जहीर खान ने अबतक कुल 77 मैच खेले हैं जिसमें जहीर खान ने 82 विकेट अपने नाम किए हैं। वर्तमान में जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में हैं।
Advertisement
आशिष नेहरा की उदारहण लेकर मैं भी आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करने की भरपूर कोशिश करूंगा।
गौरतलब है कि जहीर खान एक सेलिब्रिटी चैट शो में दिखने वाले हैं जहां जहीर खान के साथ सहवाग भी इस चैट शो में जहीर खान के साथ होगें। इस चैट शो का नाम “व्हाट द डक” होगा जहां पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान खिलाड़ियों की फनी साइड को इस शो के जरिए क्रिकेट प्रेमियों के सामने लाया जाएगा।