IND vs ENG Test: राजकोट टेस्ट में अंपायर ने भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को सजा सुना दी है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs ENG 3rd Test) राजकोट में हो रहा है जहां अंपायर ने मेजबान टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी है। ये पेनल्टी इंडियन टीम पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के कारण लगी है।

Advertisement

दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय इनिंग के दौरान पहले रविंद्र जडेजा और फिर रविचंद्रन अश्विन (102वें ओवर) पिच के बीच में दौड़ते पाए गए। किसी भी खिलाड़ी के पिच के बीच पर दौड़ने से वो खराब हो सकती है जिस वजह से ऐसी घटना घटने पर अंपायर सख्त रूप से खिलाड़ियों को वॉर्निंग देते हैं।

Advertisement

राजकोट टेस्ट में भारत की तरफ से ऐसा दो बार हुआ। अंपायर ने पहली बार में जडेजा को वॉर्निंग दी थी जो कि पूरी टीम इंडियन के लिए वॉर्निंग थी। यही वजह है जब अश्विन ने भी यही गलती की तो अंपायर ने तुरंत भारत पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी। यानी कुल मिलाकर इंग्लिश टीम को 5 रनों का फायदा हो चुका है। अब इंग्लिश टीम की पहली इनिंग 0-0 के स्कोर कार्ड से नहीं बल्कि 5-0 के स्कोर कार्ड से शुरू होगी।

जडेजा ने ठोका शतक

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि जहां एक तरफ जडेजा के कारण भारतीय टीम को नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राजकोट टेस्ट में अपनी बैटिंग से सभी फैंस का दिल जीता। जडेजा तीसरे टेस्ट की पहली इनिंग में पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे और यहां उन्होंने एक कठिन समय में 225 गेंदों का सामना करके 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 112 रन ठोक डाले। जडेजा के शतक ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार