एशियन गेम्स (Asian Games 2026) का आयोजन जापान में होने वाला है और इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता भी शामिल है। हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI अपनी मुख्य टीम की जगह B Team भेजने पर विचार कर सकता है।

Advertisement

एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। मेंस की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जबकि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होगा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC को जापान में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। बोर्ड इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एक ऑब्जर्वर जापान भेज सकता है।

ऑब्जर्वर वहां की पूरी व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट BCCI को सौंपेगा। इसके बाद ही भारतीय टीम की संरचना को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। अगर व्यवस्थाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलीं तो बोर्ड एशियन गेम्स के लिए अपनी दूसरी टीम भेज सकता है।

भारतीय टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगी। भारत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। उस टूर्नामेंट का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था।

फिलहाल एशियन गेम्स के लिए भारत की शुरुआती 15 सदस्यीय पुरुष टी20 टीम का ऐलान हो चुका है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की घोषित टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार