गुवाहाटी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE)| राजेश मोहंती (31/5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ओडिशा ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मैच में मंगलवार को मेजबान असम को उसकी पहली पारी में 121 रन पर ढेर कर दिया। ओडिशा ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 86 रन बना लिए हैं और वह अभी असम के स्कोर से 35 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। दिन का खेल समाप्त होने के समय अनुराग सारंगी 61 और कप्तान बिप्लब सामंत्रे सात रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

असम की ओर से मुख्तार हुसैन अब तक 27 रन पर तीन विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

इससे पहले, असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए रणजीत माली ने 28 और रियान पराग ने 24 रन का योगदान दिया। 

ओडिशा के लिए मोहंती के अलावा देब्रत प्रधान ने दो और बसंत मोहंती, सामंत्रे तथा धीरज सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

ग्रुप-सी के दूसरे मैच में सर्विस ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 256 रन का स्कोर बना लिया है। स्टंप्स के समय देवेंद्र लोचब 71 और दिवेश पठानिया नौ रन बनाकर क्रिज पर थे। 

सर्विस की ओर से लोचब के अलावा नितिन तोमर ने 39, विकास हथवाला ने 36, कप्तान रजत पालीवाल ने 28, नवनीत सिह ने 23 और रवि चौहान ने 21 रन बनाए। 

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लिए अंकित राजपूत और शिवम मावी ने अब तक तीन-तीन जबकि सौरभ कुमार ने दो विकेट हासिल किए हैं। 

ग्रुप-सी के तीसरे मैच में राजस्थान ने रांची में खेले जा रहे मैच के पहले दिन राजस्थान को 42.2 ओवर में 100 रन पर समेट दिया। राजस्थान के लिए राजेश बिश्नोई ने 33 और कप्तान महिपाल लोमरे ने 20 रन बनाए। 

मेजबान झारखंड की ओर से वरुण आरोन ने 22 रन पर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उनके अलावा अजय यादव ने तीन और राहुल शुक्ला तथा अंकुल रॉय को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

झारखंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 92 रन बना लिए हैं और वह अभी राजस्थान के स्कोर से अराठ रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट श्ेाष है। स्टंप्स के समय इशांक जग्गी 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

राजस्थान की ओर से तमीम उल हक चार और नाथु सिंह अब तक एक विकेट हासिल कर चुके हैं। 

एक अन्य मैच में हरियाणा ने गोवा के खिलाफ अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 263 रन का स्कोर बना लिया है। 

Advertisement

मेजबान हरियाणा के लिए हिमांशु राणा ने 86, नितिन सैनिक ने 64 और प्रशांत वशिष्ठ ने 42 रन का योगदान दिया। 

दिन का खेल समाप्त होने तक हर्षल पटेल 18 और आशिष हुड्डा 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। 

गोवा की ओर से कृष्णा दास ने पांच और लक्ष्य गर्ग ने तीन जबकि दर्शन मिसल ने एक विकेट अपने नाम किए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार