भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे (IND vs WI ODI) सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के तीन नए धुरंधुर खिलाड़ियों को अपना ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

आकिब नबी (Auqib Nabi): जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आकिब नबी भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने की दहलीज पर खडे़ हैं। वो अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और निचले क्रम में थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं। आकिब के नाम 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 170 विकेट, 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 39 टी20 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज़ों की गैरमौजूदगी में ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel): टीम इंडिया के यंग क्रिकेटर ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के ऊपर रखकर स्क्वाड में जगह दी है। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि ध्रुव को श्रेयस की गैरमौजूदगी में नंबर-5 पर अजमाया जा सकता है। 

ध्रुव के पास 12 इंटरनेशनल मुकाबलों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 19 पारियों में लगभग 41 की औसत से 651 रन बनाए। इसके अलावा उन्हें 4 टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं।

नमन धीर (Naman Dhir): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी ऑलराउंडर नमन धीर हैं, जो कि रेड हॉट फॉर्म में हैं। 26 साल के नमन ने हाल ही में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अपनी बैटिंग से तूफान उठाया और 10 मैचों में 72.78 की औसत से 655 रन ठोके।

नमन को पहली बार इंडियन स्क्वाड में चुना गया है। वो 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 669 रन और 17 विकेट और 14 लिस्ट ए मैचों में 351 रन और 7 विकेट चटका चुके हैं। उन्हें अक्षर पटेल या श्रेयस अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी,  ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार