टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरोन फिंच(63) की अर्धशतकीय पारी और शानदार गेंदबाज़ी के दम पर 42 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 180 रनों का टारगेट सेट किया था जिसका पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम महज़ 137 रन ही बना सकी और 42 रनों से मैच गंवा बैठी।

Advertisement

इससे पहले गाबा के ग्राउंड पर आयरिश कप्तान एंड्रयू बलबिरनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मैदान पर एरोन फिंच शो देखने को मिला। फिंच ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। फिंच के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर 35 और मिचेल मार्श ने 22 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। टूर्नामेंट में एक बार फिर डेविड वॉर्नर का बल्ला शांत दिखा और वह 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने 3 विकेट और जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड टीम की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पावरप्ले के दौरान चौथे ओवर तक आयरलैंड के पांच खिलाड़ी अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन इसके बाद लोर्कन टकर ने पारी को संभाला और 48 गेंदों पर 71 रन बनाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को आयरिश टीम के किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला जिसकी वज़ह से आयरलैंड 137 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए। मार्कस स्टोइनिस ने भी एक सफलता हासिल की।

पॉइंट्स टेबल का हाल: ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड मैच के बाद ग्रुप 1 के पॉइंट्स टेबल पर डिफेंडिंग चैंपियन दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। सुपर-12 स्टेज में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्हें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था। मेजबानों का एक मैच बारिश के कारण धूल गया था। बता दें कि न्यूजीलैंड ग्रुप 1 में 5 अंकों के साथ टॉप पर मौजदू हैं। वहीं इंग्लैंड अपने 3 मैचों के बाद 3 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार