2 नवंबर। आस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसे मेजबान टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

हालांकि ऑस्ट्रेलिा की टीम आसानी के साथ मैच जीतने में सफल रही तो वहीं मैच के दौरान एक ऐसा वाकया घटित हुआ जिसकी चर्चा हो रही है। हुआ ये कि मैच के 17वे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैट्रिक पर थे।

ऐसे में स्टीव स्मिथ ने कप्तान एरोन फिंच को स्लिप में फील्डर लगाने के लिए कहा। लेकिन कप्तान एरोन फिंच ने स्टीव स्मिथ के इस सलाह को नाकार दिया।
वहीं कमेंटेटर इस घटना को लेकर मजाकिया कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए। हालांकि पैट कमिंस हैट्रिक विकेट लेने में असफल रहे। 

देखिए दिलचस्प वीडियो

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार