ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस समय एक-एक रन के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं। फिर चाहे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें या पिछले कुछ वनडे मुकाबलों की। फिंच बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और अब तो टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। 

Advertisement

पिछले साल भी फिंच ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान बल्ले से कुछ खास नहीं किया था लेकिन उनकी कप्तानी में कंगारू टीम चैंपियन बनने में सफल रही थी। लेकिन इस बार भी ऐसा होगा ये कहना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि फिंच के बल्ले से रन बिल्कुल भी नहीं निकल रहे हैं और अगर किसी टीम का ओपनर अच्छी फॉर्म में ना हो तो उस टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

फिंच पिछली 11 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। पिछले 12 वनडे मैचों में उनके हालिया स्कोर 0, 0, 44, 14, 62, 0, 0, 15, 1, 5, 5, 0 रहे हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ फिंच का वनडे रिकॉर्ड देखा जाए तो वो भी काफी खराब है। ब्लैककैप्स के खिलाफ 12 वनडे मैचों में वो बल्ले से सिर्फ 14.75 की औसत से रन बना पाए हैं।

ऐसे में अगर फिंच का ये खराब फॉर्म जल्द खत्म नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिय़ा की राह मुश्किल होने वाली है और हो सकता है कि फिंच को खराब फॉर्म के चलते कप्तानी से तो हटाया ही जाए साथ ही में टीम से भी उनकी छुट्टी हो सकती है। ऐसे में आने वाला भारत दौरा भी फिंच के लिए जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार