AUS-W vs WI-W Match Prediction, Semi Final-1: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार, 30 जून को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरलतब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 में ही मार्च के महीने में खेला गया था जहां किंग्सटन के ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने 211 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 40 रनों (DLS मेथड) से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में जॉर्जिय वोल ने 53 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोके थे।
AUS-W vs WI-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 30 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्टन ओवल, लंदन
Kennington Oval, London Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 22 टी20 इंटरनेशनल में से 11 मुकाबले जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 152 रन रहा है।
AUS-W vs WI-W T20 Head To Head Record
कुल - 19
ऑस्ट्रेलिया महिला - 17
वेस्टइंडीज महिला - 02
AUS-W vs WI-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
AUS-W vs WI-W T20: Player to Watch Out For
ऑस्ट्रेलिया की टीम से एश गार्डनर, एलिस पेरी और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो हेली मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और चिनेल हेनरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
Australia Women vs West Indies Women Probable Playing XI
Australia Women T20 Probable Playing XI: बेन मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, अलाना किंग।
West Indies Women T20 Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहांजारा क्लैक्टेन, चिनेल हेनरी, जानिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक, अश्मिनी मुनिसर।
Australia Women vs West Indies Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
AUS-W vs WI-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AUS-W vs WI-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Australia Women vs West Indies Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।