India vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा में भारत के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन चायकाल तक 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। दूसरा सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और ट्रैविस हेड- स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने मिलकर 131 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गवाया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए हेड ने अपना लगातार दूसरा शतक जड़ा, वहीं स्मिथ ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। दूसरे सत्र के अंत के बाद हेड 103 रन और स्मिथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

बता दें कि पहले दिन बारिश के चलते 13.2 ओवर का ही खेल हुए था औऱ ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 28 रन से आगे खेलने उतरी।  लेकिन अगले दस रन के अंदर ही बुमराह ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उस्मान ख्वाजा ने 21 रन और नैथम मैकस्वीनी ने 9 रन बनाए। 

इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले मार्नस लाबुशेन को अपना शिकार बनाया। लाबुशेन सिर्फ 12 रन ही बना सके। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया था। 

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार