South Africa vs Australia, 1st Test Match Report: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 139 रनों की हो गई है। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का मुकाबला तय समय से पहले खत्म करना पड़ा।
खेल के अंत पर निक मैडिंसन 17 रन और ट्रैविस हेड 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। जिससे मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की अहम बढ़त मिली।
डेविड बेडिंगहम 49 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे. टीम के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। एडेन मार्करम ने 37 रन, साइमन हार्मर ने नाबाद 35 रन, केशव महाराज ने 34 रन और वियान मुल्डर ने 30 रन रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड औऱ नाथिन लियोन ने 2-2 विकेट, ब्यू वेबस्टर ने 1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 390 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मैट रेनशॉ ने शानदार शतक जड़ते हुए 397 गेंदों में 190 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और एक छक्का जड़ा। उनके अलानवा कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन का य़ोगदान दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में वियान मुल्डर ने 4 विकेट, मार्को यान्सेन ने 3 विकेट, एनरिक नॉर्खिया ने 2 और साइमन हार्मर ने 1 विकेट लिया था।