India vs Australia 3rd Test Day 2 Highlights: ट्रैविस हेड (Travis Head) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के शानदार शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा के स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए हैं। एलेक्स कैरी 45 रन और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

बता दें कि पहले दिन बारिश के चलते 13.2 ओवर का ही खेल हुए था औऱ ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 28 रन से आगे खेलने उतरी। उस्मान ख्वाजा, नैथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन के सस्ते में आउट होने के बाद हेड और स्मिथ की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों ने पहले संभलकर शुरूआत की और फिर तेजी से रन बनाए, दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

हेड ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 160 गेंदों में 18 चौकों की मदद स 152 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का नौंवा और भारत के खिलाफ तीसरा शतक है। बता दें कि इससे पहले इस मैदान पर पहली तीन पारियों 0 पर आउट हुए थे। वहीं स्मिथ के बल्ले से 535 दिन बाद पहला टेस्ट शतक आया। स्मिथ ने 190 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके जड़े। 

इस शतक के साथ ही स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्मिथ का यह 33वां शतक था और उन्होंने स्टीव वॉ (32 शतक) को पीछे छोड़ा।

भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा 1-1 विकेट मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार