18 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका। जिसके कारण अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमती के बाद मैच को खत्म घोषित कर दिया गया जिसके कारण मुकाबला ड्रा पर समाप्त घोषित कर दिया गया। टेस्ट क्रिकेट में कोहली से बेहतर है केन विलियमसन..?

Advertisement

इस तरह भारत ए को ऑस्ट्रेलिया ए ने दो मैचों की सीरीज को 1- 0 से अपने नाम कर लिया।  दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट को मान ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हिल्टन ने कमाल का खेल दिखाकर 193 गेंदो पर 15 चौके और 1 छक्के जमाकर 117 रन की पारी खेली। #BREAKING: रोहित शर्मा पर गिर सकती है गाज, पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

Advertisement

आपको बता दें कि भारत ए की टीम ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 60 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए थे जिससे भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के स्कोर से 108 रन पीछे चल रही थी।

गौरतलब है कि भारत ए की टीम पहली पुारी में केवल 169 रन पर आउट हो गई थी जिसके मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 435 रन बनाए और 266 रन की बढ़त ले ली थी। जिससे भारत ए के लिए हार दकवाजे पर खड़ी थी।

भारत ए की तरफ से दूसरी पारी में ओपनर बल्लेबाज हर्वधकर ने 82 रन बनाकर नॉट आउट थे। चौथे दिन बारिश की वजह से कोई भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। भारत ए के तऱफ से संजू सैमसन ने भी 34 रन का योगदान दिया।  मनीष पांडे केवल 8 रन और नमन ओझा कोई रन नहीं बना सके। भारत ए के तरफ से शार्दुल ने 101 रन देकर पांच विकेट लिए थे और साथ ही वरुण आरोन और हार्दिक पांड्या को 1- 1 विकेट लिए थे.

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार