एशेज सीरीज 2023 के 5वें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 103.1 ओवर में 295 के स्कोर पर ढेर हो गयी और 12 रन की लीड ले ली। स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया यहाँ तक पहुंच पाया और पुछल्ले बल्लेबजोने भी अच्छा साथ दिया। इंग्लैंड पहली पारी में 54.4 ओवर में 283 के स्कोर पर ढेर हो गयी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 51 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए है और वो इंग्लैंड के स्कोर से 168 रन पीछे है। लंच ब्रेक के समय उस्मान ख्वाजा 47(120) और स्टीव स्मिथ 13(20) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। इंग्लैंड की तरफ से एक-एक विकेट क्रिस वोक्स और मार्क वुड को मिला। 

लंच ब्रेक के बाद के दूसरे सेशन का पहला ओवर करने आये स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5वीं गेंद पर ख्वाजा को आउट कर दिया। यह ब्रॉड का एशेज में 150वां विकेट है। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ट्रैविस हेड को भी ब्रॉड ने ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया और 4(5) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मिचेल मार्श आये। मार्श को जेम्स एंडरसन ने 16(28) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। 

ऑस्ट्रेलिया ने अंत में टी ब्रेक तक 75 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी और वो इंग्लैंड के स्कोर से 97 रन पीछे है। टी ब्रेक के समय कप्तान पैट कमिंस 1(7) और स्टीव स्मिथ 40(79) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। इंग्लैंड की तरफ से 2-2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड को मिले। वहीं क्रिस वोक्स, जो रुट और जेम्स एंडरसन को मिला। 

आखिरी सेशन का खेल जब शुरू हुआ तो स्मिथ और कप्तान कमिंस ने 54 (103) रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वोक्स ने स्मिथ को आउट करते हुए तोड़ा। स्मिथ ने 123 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए टॉड मर्फी उतरे। 

मर्फी (39 गेंद में 34)  ने कप्तान कप्तान कमिंस के साथ 49 (68) रन जोड़े। अंत में कमिंस 36(86) रन बनाकर जो रुट की गेंद पर आउट हो गए और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 103.1 ओवर में 295 के स्कोर पर लुढ़क गयी। वहीं उन्होंने 12 रन की मामूली लीड ली। हेजलवुड 6(7) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट क्रिस वोक्स ने अपनी झोली में डाले। वहीं 2-2 विकेट मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और जो रुट ने लिए। एक विकेट जेम्स एंडरसन लेने में सफल रहे। इसी के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार