मेलबर्न, 18 जनवरी (हि.स.)। कार्लसन मिड ट्राई सीरीज में आज अपना पहला मैच खेल रहे भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मात दी। आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के कुछ विकेट जल्दी गिरने से एक हद तक रोमांचक हुए मैच में मेजबानों ने जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को भी हरा चुका है।

जरूर पढ़ें : वन डे क्रिकेट का सबसे तेज शतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज फिंच ने शानदार 96 रनों की पारी खेली। उनके अलावा स्मिथ (47) और शेन वॉट्सन (41) ने भी ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम योगदान दिया। भारत की ओर से उमेश यादव ने 2 और भुवेश्वर, शमी, अक्षर पटेल और अश्विन पटेल ने 1-1 विकेट लिए। गेंदबाजी में सिर्फ भुवनेश्वर कुमार कुछ किफायती साबित हुए और उन्होंने 4.47 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए।

इससे पहले खेलते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 268 रनों का टारगेट दिया था। रोहित शर्मा के शानदार 137 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 267 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने बेहतरीन बोलिंग करते हुए 10 ओवरों में भारत के 6 विकेट लिए।

मेलबर्न में ट्राई सीरीज के अपने पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी के दौरान शिखर धवन, विराट कोहली, रहाणे और एमएस धोनी फ्लॉप साबित हुए। मगर रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाया। टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे सुरेश रैना ने भी 51 रनों की अहम पारी खेली।

हिन्दुस्थान समाचार/नीरज/

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार