1 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। बेहतरीन फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 20 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए ग्लैन मैक्सवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के 327 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन ही बना सकी। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस्मान ख्वाजा ( 111 गें में 98 रन), एरॉन फिंच (63 गेंद में 53 रन), शॉन मार्श (68 गेंद में 61 रन) और ग्लैन मैक्सवेल (33 गेंद में 70 रन) के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए उस्मान शेनवारी ने 4 विकेट औऱ जुनैद खान ने 3 विकेट लिए। 

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हारिस सोहेल ने शानदार शतक बनाते हुए 129 गेंद में 130 रन बनाए। वहीं शान मसूद और इमाद वसीम ने 50 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरनडोर्फ ने तीन,वहीं केन रिचर्डसन,नाथन लियोन,ग्लैन मैक्सवेल और एडम जैम्पा ने एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार