Advertisement

Australia vs England Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान औऱ तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने एडिलेव ओवल में एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले दो झटके दिए। कमिंस ने पहले ओपनर बेन डकेट (4) और फिर ओली पोप (17) को अपना शिकार बनाया, दोनों की ही कैच स्लिप में मार्नस लाबुशेन ने लपका।

Advertisement

इन 2 विकेट के साथ ही कमिंस ने दो खास रिकॉर्ड बना दिए।

ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान

पोप को आउट करते ही कमिंस ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 150 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान के नाम दर्ज हैं, जिन्हें बतौर टेस्ट कप्तान 187 विकेट लिए थे।

टूटा मिचेल जॉनसन का रिकॉर्ड

Advertisement

कमिंस सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लिस्ट में मिचेल जॉनसन को पछाड़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। 72 वां टेस्ट खेल रहे कमिंस का पोप 314वां शिकार बने। वहीं जॉनसन के नाम 73 टेस्ट मैच की 140 पारियों में 313 विकेट दर्ज हैं।

बता दें कि कमिंस ने पहली पारी में भी 3 विकेट लिए थे और इस लिस्ट में ब्रेट ली (310 विकेट) को पीछे छोड़ा था।

गौरतलब है कि चौथे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 349 रन पर सिमट गई और पहली पारी की बढ़त के चलते ऑस्ट्रेलिया को 435 रन का विशाल लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रैविस हेड ने 170 रन और एलेक्स कैरी ने 72 रन बनाए।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 286 रन बनाए और मेजबान टीम को 85 रन की बढ़त मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार