Sri Lanka vs Australia 2025: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने संकेत दिए हैं है कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते जनवरी के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी और दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से खेला जाएगा। कमिंस की  पत्नी बेकी बोस्टन इस महीने के अंत में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अपने परिवार के साथ रहने को प्राथमिकता देने की इच्छा जताई है।

Advertisement

उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ या ट्रैविस हेड को श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सौंपी जा सकती है। 

Advertisement

गुरुवार (2 जनवरी) को मैकग्राथ फाउंडेशन के लिए पिंक टेस्ट के शुभारंभ पर बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ अभी दिन पता नहीं है लेकिन यह तय है (मैं श्रीलंका दौरे से बाहर रह सकता हूं)।’’

पिछले साल कमिंस की मां का निधन हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने निजी अनुभव के चलते जीवन में प्राथमिकताओं को लेकर अपने मानदंड बदले। जिससे उन्गहें प्रोफेशनल और पारिवारिक जिम्मेदारी के बीच संयोजन बनाने में मदद मिले। 

कमिंस ने कहा, “ इससे आपको उस पर फोकस करने में मदद मिलती है जो महत्वपूर्ण है । परिवार, परिवार के साथ समय । पहले मैं जिस तरह से खेलने और विदेश दौरे के बारे में सोचता था, उस घटना से उसमें बदलाव आ गया है ।’’

कमिंस ने पहले भी माना है कि वर्ल्ड कप खेलने के चलते उन्हें अपने बेटे एल्बी के जीवन के शुरुआती सप्ताहों को मिस करने का अफसोस है।

Advertisement

उन्होंने कहा था, "पिछली बार मैं एल्बी के शुरुआती दिनों का एक बड़ा हिस्सा मिस कर गया था और मैं इस बार शुरुआती समय में घर पर थोड़ा और समय बिताने का तरीका तलाशना चाहता हूँ।"

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैच के अलावा एकमात्र वनडे मैच भी खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार