3 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। 14 सदस्यीय इस टीम से ग्लैन मैक्सवेल को बाहर कर दिया गया है। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन की टीम में वापसी हुई है और अनकैप्ड जाई रिचर्डसन और एंड्रयू टाई को मौका दिया गया है। 

Advertisement

टेस्ट में वापसी करने के बाद अब टिम पेन ने वनडे टीम में भी अपनी जगह बना ली है। मैथ्यू वेड की जगह लेते हुए उन्होंने 7 साल बाद वनडे टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला अप्रैल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। PHOTOS: देखें दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल से, खूबसूरती दीवाना करने वाली

Advertisement

तेज गेंदबाज जाई रिचर्डसन को घरेलू क्रिकेट और एंड्रयू टाई बिग बैश लीग में  अपने शानदार प्रदर्शन के चलते मौका मिला। ये दोनों तेज गेंदबाजी की तिकड़ी मिचेल स्टार्क, जोश हैजलवुड और पैट कमिंस का साथ निभाएंगे। 

 

सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि वनडे टीम का चयन 2019 वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। PHOTOS: देखें दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल से, खूबसूरती दीवाना करने वाली

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मेलबर्न में 14 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 19 जनवरी को गाबा में, तीसरा वनडे 21 जनवरी को सिडनी में, चौथा वनडे 26 जनवरी को एडिलेड ओवल और पांचवां और आखिरी वनडे मैच पर्थ में 28 जनवरी को होगा।

टीम:

Advertisement

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, मिचेल मार्श, टिम पेन, जाई रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम ज़ांपा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार