बर्मिघम, 2 जून )| न्यूजीलैंड ने चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में शुक्रवार को वर्षा से बाधित मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण मैच 50 ओवरों की जगह 46 ओवरों का कर दिया गया। किवी टीम ने कप्तान केन विलियमसन के 100 रनों और ल्यूक रौंची की 65 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 45 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को रौंची और मार्टिन गुप्टिल (26) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 40 रन जोड़े। इससे आगे यह जोड़ी नहीं जा पाई। गुप्टिल, जोश हेजलवुड की गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल को कैच देकर पवेलियन लौटे। 

यहां से कप्तान और रौंची ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। इसी बीच 10वें ओवर में बारिश ने दस्तक दी और कुछ देर मैच रुकने के बाद दोबारा शुरू हुआ। लेकिन ओवरों की संख्या घटा दी गई।

हालांकि, इसका असर विलियमसन और रौंची पर नहीं पड़ा। दोबारा मैदान पर उतरने के बाद भी उन्होंने अपना खेल खेला और रन गति को कम नहीं होने दिया। जॉन हेस्टिंग्स ने रौंची को 117 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 गेंदों में तीन छक्के और नौ चौके लगाए। रौंची ने 36 पारियों के बाद अर्धशतक जड़ा है।

उनके जाने के बाद विलियमसन को अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (46) का साथ मिला। टेलर के साथ मिलकर विलियमसन ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। टेलर अपने अर्धशतक से चार रन से चूक गए। उन्हें हेस्टिंग्स ने मोएजिज हेनरिक्स के हाथों कैच कराया। 58 गेंदों की अपनी पारी में टेलर ने छह चौके लगाए।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

विलियमसन ने 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। यह विलियमसन का आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। लेकिन अगले ही ओवर में विलियमसन रन आउट हो गए। उन्होंने सौ रनों का पारी में 97 गेंदें खेलीं और आठ चौके तथा तीन छक्के लगाए। 

नील ब्रूम 14 रनों का योगदान दे सके। अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के प्रयास में किवी टीम लगातार विकेट खोती रही। कोरी एंडरसन ने एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। जिम्मी नीशम छह, एडम मिलने 11, मिशेल सैंटनर आठ, ट्रेंट बाउल्ट खाता भी नहीं खोल पाए। किवी टीम ने आखिरी के पांच ओवरों में छह विकेट खोए और 46 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की तरफ से हेजलवुड ने सर्वाधिक छह विकेट लिए जिसमें से तीन विकेट 45वें ओवर में लिए। इस ओवर में वह हैट्रिक से चूक गए। उनके अलावा हेस्टिंग्स ने दो और पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार