India vs Australia 3rd Test Playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है। 

Advertisement

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है, जो चोट के कारण एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की। हेडलवुड ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 5 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

हेजलवुड के आने से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड प्लेइंग इलेवन से बाहर गए हैं, जिन्होंने डेढ़ साल अपना पहला मैच खेला था। बोलैंड ने एडेलिड टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा, "जोश वापस आ गए हैं... उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।" "कल (गुरुवार) बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वह और मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं।"

लेकिन सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैच 25 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे, ऐसे में कमिंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैलेंड को फिर से मौका मिल सकता है। 

कमिंस ने कहा, "यह मुश्किल है, उन्होंने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया था।" "दुर्भाग्य से पिछले 18 महीनों में उन्होंने काफी समय बेंच पर बिताया है। और जब भी उन्होंने खेला है, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज़ में खेलने के लिए काफी कुछ है। मुझे आश्चर्य होगा अगर उसे किसी समय एक और मौका न मिले।"

Advertisement

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिटेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार