पर्थ, 15 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया ने यहां पर्थ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 326 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इशांत शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। यह पहली बार है जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 4 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की। टिम पेन (38) और पैट कमिंस (19) ने संयम से बल्लेबाजी की। हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए और पवेलियन लौट लिए। 

इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 300 से पहले सिमटने से बचाया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। एरॉन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 58 रनों का पारी खेली। 

भारत के लिए ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार