ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड का कहना है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी 20 विश्वकप में स्पिन गेंदबाज टीम की मजबूती है। दुबई, अबु धाबी और शारजाह में धीमी पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद देते हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के दो स्पिन गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हैं। लेग स्पिनर एडम जम्पा आठवें और लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर नौंवें स्थान पर हैं। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर भी ऑफ स्पिन में टीम के काम आते हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हवाले से वेड ने कहा, "मेरे ख्याल से हमारा स्पिन गेंदबाजी विभाग ऐसा जिस पर हम हमेशा देखते हैं और मौजूदा टी20 टीम में जम्पा और एगर के होने से मजबूती है।"

उन्होंने कहा, "आप आज से 10 साल पहले नहीं कह सकते थे कि सीमित ओवरों के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के पास स्पिन में ऐसी मजबूती थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षो में जो अनुभव खिलाड़ियों ने हासिल किया है, उससे मजबूती आई है।"

वेड का मानना है कि अब समय है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने पाले में टी20 विश्व कप का खिताब शामिल करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार वनडे विश्व कप और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है लेकिन उसने अबतक टी 20 विश्व कप नहीं जीता है। ऑस्ट्रेलिया 2010 में टी 20 विश्व कप का उपविजेता रहा था।

वेड ने कहा, "एक टीम के रूप में हम सभी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसा विश्व कप है जिसे नहीं जीता है। यह अच्छा होगा अगर हम अब इस ट्रॉफी को जीते। मेरे ख्याल से हम लोग इसके लिए तैयार हैं। हमारे पास कुछ अच्छे युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

वेड ने हाल ही में नियमित कप्तान आरोन फिंच की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की थी जहां उसे बांग्लादेश के खिलाफ 1-4 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार