Australia vs England 3rd Test Match Prediction, Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर से एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 05:00 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है मौजूदा एशेज का पिछला मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने बेहद ही आसानी से अपनी दूसरी इनिंग में 66 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अगर वो एडिलेड टेस्ट भी जीत जाते हैं तो एशेज सीरीज 2025-26 भी अपने नाम कर लेंगे। कुल मिलाकर सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड को सीरीज का तीसरा टेस्ट जीतना या किसी भी हाल में ड्रॉ करवाना होगा।

Advertisement

AUS vs ENG 3rd Test, Ashes 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 17 दिसंबर 2025
समय - 05:00 AM IST
वेन्यू - एडिलेड ओवल, एडिलेड

Adelaide Oval, Adelaide Pitch Report

एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है। बता दें कि यहां अब तक कुल 86 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 41 टेस्ट पहले बल्लेबाज़ी और 25  मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते। इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 377 रन रहता है जो कि दूसरी इनिंग में 346 रन, तीसरी इनिंग में 267 रन और चौथी इनिंग में 205 रन हो जाता है।

Advertisement

AUS vs ENG Test Head To Head Record

कुल - 363
ऑस्ट्रेलिया - 154
इंग्लैंड - 112
ड्रॉ - 97

AUS vs ENG 3rd Test, Ashes 2025 : Where to Watch?

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले एशेज सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप जियो हॉटस्टार ऐप पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs ENG 3rd Test, Ashes 2025: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलियाई टीम से स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, और पैट कमिंस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लिश टीम की तो जो रूट, बेन स्टोक्स, और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Australia vs England 3rd Test Probable Playing XI

Australia 3rd Test Probable Playing XI: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), जोश इंगलिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

England 3rd Test Probable Playing XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Advertisement

Australia vs England Today's Match Prediction

एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG 3rd Test Match Prediction, AUS vs ENG Pitch Report, Today's Match AUS vs ENG, Ashes 2025, AUS vs ENG Prediction, AUS vs ENG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs England

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार