Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट मार्नस लाबुशेन को लाइव मैच के दौरान विपक्षी टीम के गेंदबाज जेडन सील्स की तारीफ करते हुए देखा और सुना गया। Marnus Labuschagne ने AUS vs WI पहले टेस्ट मैच के पहले दिन उनके खिलाफ अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंदबाजी करने के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Jayden Seales  की तारीफ की है।

Advertisement

तेज गेंदबाज जेडन सील्स के खिलाफ मार्नस लाबुशेन काफी संघर्ष करते दिख रहे थे। सौभाग्य से, वह विकेट के पीछे दो चौके लगाने में सफल रहे। जेडन सील्स ने तेज गति से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज को खोलकर रख दिया था। मार्नस लाबुशेन पूरी तरह से गेंदबाज का सामना करने में असहज दिखे थे।

Advertisement

मार्नस लाबुशेन को ओवर के बाद जेडन सील्स की तारीफ में कहते सुना गया, 'आप ओवर जीत गए।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। पर्थ स्टेडियम में चल रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

दूसरे दिन के दूसरे सेशन के दौरान खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 441 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 130 और ट्रेविस हेड 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मार्नस लाबुशेन 204 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार