Australia Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत (Poonam Raut) अपनी शानदार खेल भावना को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान पूनम राउत ने अंपायर द्वारा नॉट आउट करार दिए जाने के बावजूद मैदान छोड़ने का फैसला किया था। इस मुकाबले में डिसीजन रिव्यू सिस्टन (DRS) नहीं है। 

Advertisement

पूनम आसानी से क्रीज में टिकी रह सकती थीं लेकिन खेल भावना का सम्मान करते हुए उन्होंने पवेलियन जाना बेहतर समझा। पूनम राउत को ऐसा करता देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी काफी हैरान हो गई थीं।  पूनम राउत के वॉक-ऑफ पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने कहा कि वह कभी मैदान नहीं छोड़तीं अगर वह पूनम राउत की जगह होंती।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को स्टंप माइक्रोफोन में यह कहते हुए सुना गया। उन्होंने कहा, 'मैं कभी वॉक-ऑफ नहीं करती, कई बार यह आपके हक में चला जाता है।' वहीं अगर इस मैच की बात करें तो पूनम राउत ने इस मुकाबले में ओपनर स्मृति मंधाना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 127 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 216 गेंदों पर 22 चौका और एक छक्का लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 276 रन है। स्मृति मंधाना के अलावा पूनम राऊत ने 36 और कप्तान मिताली राज ने 30 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार