Kusal Mendis Record: श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 3rd T20) में अपनी बैटिंग से तूफान उठाया और पाकिस्तानी गेंदबाज़ी की जमकर कुटाई करके 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। गौरतलब है कि कुसल मेंडिस ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर इतिहास रचा है और अब वो श्रीलंका के नंबर-1 T20I बल्लेबाज़ बन गए हैं।
टूटा पथुम निसांका का महारिकॉर्ड: कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के सामने तीसरे टी20 में 87 रन बनाकर अपने 2,791 T20I रन पूर कर लिए हैं। वो श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पथुम निसांका को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने 97 टी20 इंटरनेशनल में 2,784 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन
- कुसल मेंडिस - 112 मैचों में 2791 रन
- पथुम निसांका - 97 मैचों में 2784 रन
- कुसल परेरा - 95 मैचों में 2335 रन
- दसुन शनाका - 140 मैचों में 2075 रन
- तिलकरत्ने दिलशान - 80 मैचों में 1889 रन
ये भी जान लीजिए कि कुसल मेंडिस ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 250 चौके पूरे कर लिए हैं। वो ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ पथुम निसांका ही इस आंकड़ें तक पहुंचे। उन्होंने T20I में 282 चौके लगाए हैं।
मैच का हाल: पाकिस्तान-श्रीलंका तीसरे टी20 में मेहमान टीम ने टॉस जीता और मेजबान पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान (74 गेंदों पर 87 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों पर 87 रन ठोके। वहीं कामिन्दु मेंडिस ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रन और सिनेत जयवर्धने ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए। इन्हीं के दम पर श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 169 रन बनाए और 8 विकेट से जीत दर्ज की। बताते चलें पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से जीती है।