Also Read: LIVE Cricket Score
AUS vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार (21 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रन का चुनौतीपुर्ण लक्ष्य था, जिसे उन्होंने 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।