भारतीय टीम से घरेलू ज़मीन पर मिली करारी शिक्सत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लग चुका है।  कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द हो गया है और इस दौरे के रद्द होने के साथ ही कंगारू टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के चलते न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है और अब इसी सीरीज से हमें दूसरा फाइनलिस्ट मिलने वाला है। 

Advertisement

अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा देती है तो टीम इंडिया 18 जून को लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ती हुई नजर आएगी। वहीं, अभी इंग्लैंड की टीम भी फाइनल तक पहुंच सकती है।

अगर इंग्लैंड की टीम शक्तिशाली भारत को उसी की सरज़मीं पर 3-0, 3-1 या 4-0 से हराने में सफल रहती है, तो इंग्लिश टीम और कीवी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलती हुई नजर आएगी।

ऐसे में अब पूरी दुनिया की निगाहें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर टिक चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार