Sri Lanka vs Australia ODI: श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (14 जून) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में ते गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) की वापसी हुई है, जिन्हें टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। 562 दिन बाद यह  कमिंस का पहला वनडे मैच में होगा। उन्होंने नवंबर 2020 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। 

Advertisement

इसके अलावा केन रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं और अब आगे के ईलाज के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। कप्तान फिंच ने खुलासा किया है कि रिचर्डसन चोट के साथ तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जगह स्कॉट बैलैंड को वनडे टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

मिचेल स्टार्क चोट से नहीं उभर पाए हैं, उनकी जगह झाय रिचर्डसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। स्टार्क उंगली की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैच नहीं खेल पाए थे। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, जोश हेज़लवुड

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार