भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एक खास मुकाम हासिल कर लिया और एलीट लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वह ऋषभ पंत और अमित मिश्रा के बाद टीम के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार (21 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे आईपीएल 2026 का 31वें मुकाबले में उतरते ही दिल्ली के लिए अपने 100 मैच पूरे कर लिए और इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सिर्फ ऋषभ पंत और अमित मिश्रा ही दिल्ली के लिए 100 से ज्यादा मैच खेल पाए हैं।
अक्षर पटेल पिछले कुछ सालों में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 2019 से टीम का हिस्सा बने अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से लगातार योगदान दिया है। अब तक वो DC के लिए 100 मैचों में 1259 रन बनाने के साथ-साथ 72 विकेट भी झटक चुके है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में ऋषभ पंत टॉप पर हैं और अमित मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल भी अब 100 आंकड़ा छूते ही तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:
- ऋषभ पंत – 111 मैच
- अमित मिश्रा – 103 मैच
- अक्षर पटेल – 100 मैच*
- डेविड वॉर्नर – 89 मैच
- श्रेयस अय्यर – 87 मैच
कप्तानी की बात करें तो अक्षर पटेल का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। IPL 2025 में उनकी कप्तानी में टीम ने 7 मुकाबले जीते थे, जबकि IPL 2026 में भी टीम अच्छी लय में नजर आ रही है और पहले पांच मुकाबलों में 3 मैच जीत चुकी है।
अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए आकिब नबी की जगह नितीश राणा को मौका दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षर पटेल अपने इस खास मैच को टीम के लिए जीत में बदल पाते हैं या नहीं।
टीम इस मैच के लिए
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी।