AFG vs IND 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने शानदार एथलेटिज्म दिखाते हुए राशिद खान (Rashid Khan) का जबरदस्त कैच लपका।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (15 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान की पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। गेंदबाजी कर रहे नितीश कुमार रेड्डी की पहली ही गेंद पर राशिद खान बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में काफी ऊंची चली गई।

गेंद डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गई थी। वहां फील्डिंग कर रहे अक्षर पटेल ने गेंद को हवा में जाते ही भांप लिया। वह तुरंत अपनी बाईं ओर दौड़े और कैच तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय कर ली।

अक्षर ने इसके बाद पूरा शरीर हवा में झोंकते हुए फुल लेंथ डाइव लगाई। गेंद जमीन के बेहद करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन अक्षर ने शानदार टाइमिंग दिखाते हुए अपने दोनों हाथ गेंद के नीचे लगा दिए। उन्होंने गेंद को जमीन को छूने से ठीक पहले लपक लिया और राशिद खान की पारी का अंत कर दिया।

VIDEO:

राशिद खान उस समय तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। 

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राशिद खान के अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों में 37 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा दरविश रसूली ने 26 रन और मोहम्मद नबी ने 20 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस लक्ष्य को भारत ने बेहद आसानी से 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 57 रन बनाए और दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा ने भी 19 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रख दी। इसके बाद ईशान किशन ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार