टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को जीत दिलाने के बाद भारतीय ओपनर संजू सैमसन पूरे देश की धड़कन बन चुके हैं। भारतीय टीम ने 196 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उनका सामना 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा।

Advertisement

हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक समय, भारत 11वें ओवर के आसपास मुश्किल में था। हालांकि, सैमसन ने शानदार ढंग से पारी को संभाला और सिर्फ 50 गेंदों पर 97 रन बनाकर टीम को मैच में जीत दिला दी। उनकी पारी में 194 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और चार छक्के शामिल थे। मैच के बाद तो हर जगह संजू ही संजू छाए रहे और टीम बस में भी उनके साथी अक्षर पटेल उनसे मस्ती करते दिखे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आय़ा है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षर संजू की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षर इस वीडियो में संजू सैमसन से पूछते हैं कि क्या उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के बाद राहत मिली है और वो कैसा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अक्षर ने संजू के मज़े लेते हुए ये भी पूछ लिया कि उनका डेब्यू कब हुआ था। अक्षर की ये बात सुनकर सैमसन भी मुस्कुरा पड़े।

बता दें कि सैमसन ने 2015 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपना टी-20I डेब्यू किया था, लेकिन एक दशक से ज़्यादा समय से इंटरनेशनल सर्किट में होने के बावजूद, वो भारतीय टी-20 टीम का कभी भी स्थाई सदस्य नहीं बन पाए लेकिन अब लगता है कि उनका समय आ चुका है। भारतीय टीम के लिए अभी तक खेले गए 60 टी-20I में, उन्होंने तीन सेंचुरी तो बनाई ही लेकिन साथ ही उन्होंने और भी कई शानदार पारियां खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैमसन के नाबाद 97 रन अब टी-20 वर्ल्ड कप रन चेज़ में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है और टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए कुल मिलाकर दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी है। उनसे ज़्यादा स्कोर सिर्फ़ सुरेश रैना का 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार