IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में लखनऊ के युवा बल्लेबाज आयुष बदौनी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आयुष का ये वीडियो नेट प्रैक्टिस का है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बदौनी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कॉपी करते हुए स्कूप शॉट खेलते हैं लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित होते हैं। आयुष इस स्कूप शॉट को खेलते हुए गेंद को पूरी तरह से मिस कर जाते हैं और गेंद बल्ले पर लगने की बजाय सीधे उनके एल-गार्ड पर लग जाती है।

Advertisement

जैसे ही गेंद उनके एल-गार्ड पर लगती है वो दर्द से कराह उठते हैं और जमीन पर बैठ जाते हैं। लखनऊ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस आयुष को ट्रोल करते हुए ये भी लिख रहे हैं कि हर कोई सूर्या नहीं बन सकता। जबकि कई यूजर्स लिख रहे हैं कि दूसरों की कॉपी करने से अच्छा है अपने नए शॉट क्रिएट करो।

आपको बता दें कि इस सीजन में आयुष बदौनी को लखनऊ के लिए बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन जितने भी मौकों पर उनकी बल्लेबाजी आई है उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। इस सीजन में उन्होने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हाफ सेंचुरी भी लगाई थी और उनकी उस पारी को कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सराहा था। भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके आयुष ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक खेले गए 14 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से कुल 237 रन बनाए हैं। ऐसे में लखनऊ के फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनके बल्ले से एलिमिनेटर में भी एक अच्छी पारी देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार