साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (South Delhi Superstarz) के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज आयुष बदोनी (Ayush Badoni) ने शनिवार (31 अगस्त) को  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (North Delhi Strikers) के खिलाफ  दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बदोनी ने 300 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 165 रन की की पारी खेली।  जिसमें उन्होंने 19 चौके और 8 चौके जड़े। अपनी इस तूफानी पारी में 146 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। वह सिर्फ 39 गेंदों  में अपना शतक पूरा किया। यह टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। 

Advertisement

साउथ दिल्ली की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 13 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद बदोनी ने ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 286 रन की विशाल साझेदारी की। टी-20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।  प्रियांश ने 50 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पारी के 12वें ओवर में छह छक्के भी जड़े।

आयुष और प्रियांश के इन तूफानी शतकों के दम पर साउथ दिल्ली ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन का विशाल स्कोर बनाया। टी-20 क्रिकेट में यह किसी भी टीम द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।  

बता दें कि इस टूर्नामेंट में प्रियांश और आयुष  सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। प्रियांश ने 8 मैच में 562 रन औऱ आयुष ने 7 मैच में 452 रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार