मेलबर्न,28 दिसंबर (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान को मुसीबत से उभारते हुए अजहर ने दोहरा शतक जड़ते हुए 205 रन की पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिए। 

Advertisement

अजहर ने 364 गेंदों में 20 चौकों की मदद से नाबाद 205 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में दो दोहरे टेस्ट शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अक्टूबर में यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में नाबाद 302 रन बनाए थे।

इसके अलावा अजहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। उन्होंने माजिद खान का रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने इसी मेलबर्न ग्राउं  में 1972-73 में 158 रन की पारी खेली थी। 

वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

Advertisement

अजहर अली मेलबर्न में दोहरा शतक बनाने वाले पहले विदेशी सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जिन्होंने 2003-04 में 195 रनों की पारी खेली थी। मेलबर्न में दोहरा शतक लगाने वाले अजहर तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लेंगर और बिल लॉरी ने यह कारनामा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार