Babar Azam and Imam ul Haq Record: पाकिस्तान ने हंबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे में भी अफगानिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान बाबर आजम और ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

बाबर और इमाम की जोड़ी ने इस मैच में शतकीय साझेदारी करके ना सिर्फ पाकिस्तान के लिए जीत की नींव रखी बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बाबर आज़म ने इस मैच में आउट होने से पहले 66 गेंदों में 53 रन बनाए जबकि इमाम इस मैच में शतक से चूक गए और 105 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शतक से चूकने के बावजूद इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

इस मैच में शतकीय साझेदारी करके बाबर और इमाम की जोड़ी पाकिस्तान के लिए वनडे फॉर्मैट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इन दोनों की ये वनडे क्रिकेट में 10वीं शतकीय साझेदारी है जोकि पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे ज्यादा है। इससे पहले पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने का रिकॉर्ड इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ की जोड़ी के नाम दर्ज था। इंज़माम और यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में 8 बार शतकीय साझेदारी की।

Also Read: Cricket History

पिछले कुछ समय से बाबर और इमाम पाकिस्तान के लिए काफी रन बना रहे हैं और पाकिस्तान की जीत में इन्होंने अहम भूमिका भी निभाई है। ऐसे में अगर ये दोनों अफनी लय इसी तरह से कायम रखते हैं तो आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को रोकना बाकी टीमोंं के लिए आसान नहीं होने वाला है। वहीं, अगर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए दूसरे वनडे की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 300 का स्कोर बनाया लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में 9 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार