बाबर आजम (Babar Azam) औऱ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की जोड़ी ने बुधवार (9 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान को धमाकेदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 105 रन जोड़े।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सेमीफाइनल या फाइनल में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। 

Advertisement

बाबर औऱ रिजवान द्वारा यह टी-20 इंटरनेशनल में पहले विकेट के लिए की गई नौंवी शतकीय साझेदारी है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए तीन शतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है। 

बाबर ने 42 गेंदों में सात चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं रिजवान ने 43 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे। इस मुकाबले से पहले बाबर फ्लॉप चल रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने फॉर्म में वापसी करते हुए टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। बता दें कि बाबर को इस मुकाबले में 0 के स्कोर पर जीवनदान मिला था। 

बाबर औऱ रिजवान की पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 13 साल बाद पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार