पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने मंगलवार (13 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में तीसरे वनडे के दौरान 158 रनों की शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह बाबर के वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी है। 

Advertisement

सबसे तेज 14 वनडे शतक

Advertisement

139 गेंदों में खेली गई अपनी इस पारी में बाबर ने 14 चौके और 4 छक्के जड़े औऱ वनडे में सबसे तेज 14 शतक पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी 81वीं पारी में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम था, जिन्होंने 14 शतक पूरे करने के लिए 84 पारियां खेली थी। 

98 पारियों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे और विराट कोहली 103 पारियों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी

इसके अलावा यह इंग्लैंड की सरजमीं पर बाबर का तीसरा वनडे शतक है और वह ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। इससे पहले सईद अनवप, फखर जमान और इमाम उल हक ने इंग्लैंड में 2-2 वनडे शतक जड़े हैं।

Advertisement

सबसे बड़ी पारी

इसके अलावा यह बतौर पाकिस्तानी कप्तान वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले शोएब मलिक ने साल 2008 में भारत के खिलाफ करांची में खेले गए मुकाबले में बतौर कप्तान नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी। साथ ही बतौर कप्तान इंग्लैंड में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में यह सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 154 रनों की पारी खेली थी। 

अजहर अली की बराबरी

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर बाबर का यह तीसरा वनडे शतक है। इससे पहले अजहर अली ने ही वनडे में पाकिस्तान की कप्तानी करते ही तीन शतक जड़े थे।

38 साल बाद किया ऐसा

पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में वनडे शतक जड़ने वाले बाबर दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 1983 में इमरान खान ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार