पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और फवाद आलम (Fawad Alam) की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आजम ने 174 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। वहीं आलम 76 रन बनाकर क्रैम्प रिटायर्ड हर्ट हो गए, उन्होंने 149 गेंद खेलकर 11 रन बनाए।

Advertisement

दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। यह एक ही स्कोर पर तीन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप हैं। बता दें कि 2 रन के कुल स्कोर पर आबिद अली (1), इमरान बट (1) और अजहर अली (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन की जोड़ी के नाम था। इन दोनों ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में 155 रन जोड़े थे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। मोहम्मद रिजवान (22) औऱ फहीम अशरफ (23) नाबाद पवेलियन लौटे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार