Babar Azam Fitness Update: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) अपनी फिंगर इंजरी के कारण हेडिंग्ले टेस्ट नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो 27 अगस्त से लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम में होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं? गौरतलब है कि इस सवाल का जवाब खुद पाकिस्तान के गेंदबाज़ी कोच उमर गुल ने दे दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उमर गुल ने पाकिस्तान खेमे से जुड़ी अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आज़म के खेलने की पूरी संभावना है। वो बाबर की चोट पर अपडेट देते हुए बोले, "बाबर ने नेट्स में बैटिंग की। उन्होंने तेज गेंदबाज़, स्पिन गेंदबाज़ और थ्रो डाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह गेम के लिए उपलब्ध रहेंगे। वो अच्छे दिख रहे हैं। उन्होंने नेट्स में अच्छी बैटिंग की है। उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन किया।"
पाकिस्तानी टीम के लिए भी ये राहत की खबर है। 31 वर्षीय बाबर टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं। वो अपने देश के लिए 64 टेस्ट की 118 पारियों में 43.68 की औसत से 4,674 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक लगाए और 33 अर्धशतक ठोके।
गौरतलब है कि इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट फॉर्मेट में बाबर ने धमाल मचाया है। उन्होंने इंग्लिश कंडीशन में 8 टेस्ट खेले हैं जिसकी 14 पारियों में वो 53.83 की औसत से 646 रन बना चुके हैं। यहां उन्होंने 1 सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी लगाई है।
सीरीज का हाल: इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने हेडिंग्ले टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। उन्होंने सीरीज का पहला मुकाबला इनिंग और 103 रनों से जीता था और पाकिस्तान को बुरी तरह धूल चटाई थी। ऐसे में अब उनकी निगाहें लॉर्ड्स में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर टिकी होगी। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज को लेवल पर लाने की कोशिश करेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान स्क्वाड: अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, साजिद खान, उबैद शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, गाजी घोरी, सऊद शकील, अब्दुल्ला फज़ल, अवैस जफर, अली उस्मान